संपादक– प्रवीण सारडा
बालोद।
बालोद जिले के ग्राम गुजरा मे सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ो, जनपद उपाध्यक्ष भोला राम नेताम, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी), जनपद सदस्य आशा आर्य, भाजपा वरिष्ठ नेता सोमेश साहू, मंडल महामंत्री मितेन्द्र वैष्णव, मंडल उपाध्यक्ष हितेश साहू, गोपाल साहू सहित ग्राम पंचायत सरपंच पार्वती मांडवी, कुसुमकसा सरपंच वेदबाई पिसदा, अरमुरकसा सरपंच हलधर गोरे, सरपंच धुर्वाटोला अंजू कोसमा सरपंच चिपरा यस राणा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इस दौरान विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें पुरुषों के साथ ही महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन में पहुंचे अतिथियों ने सांसद खेल महोत्सव की सराहना की। अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में छुपी प्रतिभा उभर कर सामने आती है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है।













