संपादक– प्रवीण सारडा
बालोद।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन जांजगीर चांपा के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। पहली बार चांपा पहुंचे राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य और प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। फूल माला और पटाखे के साथ आतिशबाजी भी हुई।

बता दे की 22 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की 2 साल पूरे होने पर चांपा में संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को लेकर बैठक आयोजित की गई थी और इसी बैठक में हिस्सा लेने के लिए यशवंत जैन पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए छत्तीसगढ़ और भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा आम जनता तक योजनाओं को किस तरह से पहुंचाया जाए उसको लेकर रणनीति भी यशवंत जैन कार्यकर्ताओं को बताई।

22 दिसंबर को मनाया जाएगा विष्णु देव सरकार का जनादेश परब
विष्णु देव सरकार के सुशासन के 2 वर्ष पूरे होने पर 22 दिसंबर, राज्य सरकार द्वारा जनादेश परब बिलासपुर संभाग के जांजगीर जिले में मनाया जा रहा है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के मंत्री मंडल के सभी मंत्रीगण, बिलासपुर संभाग के सभी विधायक, निगम मंडल के अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में जनता शामिल होगी। राज्य सरकार द्वारा एवं जांजगीर जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।

इस कार्यक्रम के लिए भाजपा संगठन की ओर से प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं सरकार की ओर से प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, खनिज निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह को प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने जांजगीर में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर , 22 दिसंबर को होने वाले जनादेश परब की तैयारी के लिए विस्तृत कार्य योजना एवं चर्चा कर कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्य योजना तैयार की, इस आयोजन की सफलता के लिए बिलासपुर संभाग के सभी प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता जी जान से जुटे हैं।













