Sachkaaina

Home / राजनीति / अंबेडकर जयंती पर भाजयुमो ने किया दीप प्रज्ज्वलन, विचारों पर चलने का लिया संकल्प

अंबेडकर जयंती पर भाजयुमो ने किया दीप प्रज्ज्वलन, विचारों पर चलने का लिया संकल्प

बालोद।

भारतीय जनता युवा मोर्चा, शहर मंडल बालोद द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम शहर मंडल अध्यक्ष राहुल सोनी के नेतृत्व एवं मंडल प्रभारी डाकेश साहू के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के संघर्षमय जीवन, सामाजिक समरसता और न्याय की स्थापना में उनके योगदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गुलशन साहू, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जैन, जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव, रजत जैन (जिला कार्यसमिति सदस्य) सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शहर मंडल के पदाधिकारियों में तुषार धीमर (शहर महामंत्री), मनीष माधवानी, गौतम बजाज, यश जैन (उपाध्यक्ष), पुष्कर देशमुख (मंत्री), वैभव राखेचा (सह कोषाध्यक्ष), नरेश आहूजा, पंकज ठाकुर, नमन साहू (सह मीडिया प्रभारी) शामिल रहे।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!