बालोद, 19 जनवरी 2026
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खर्रा के दिव्यांग बालिका कुमारी रीना निषाद को कृत्रिम पैर एवं वाॅकर प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने दिव्यांग बालिका कुमारी रीना एवं उनके परिजनों से कुशलक्षेम भी पूछा। श्रीमती मिश्रा ने दिव्यांग बालिका कुमारी रीना को पूरे मनोयोग से विद्या अध्ययन करते हुए जीवन में उलपब्धि हासिल करने की समझाईश भी दी। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग बालिका कुमारी रीना के पैरों का भी अवलोकन किया। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अजय गेडाम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।









