
बालोद/डोंडी, 08 मई 2026। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विकासखंड डोंडी के ग्राम दिघवाड़ी एवं ग्राम पंचायत चिहरो में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़ों, परिजनों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डोंडी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम मौजूद रहे। उन्होंने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए लाभकारी बताते हुए शासन की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष भोला राम नेताम, जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी, राजू चिकवा, सरपंच श्रीमती कमिथला गावड़े, आत्मा राम कोड़ों, गोंडवाना समाज ब्लॉक अध्यक्ष बीरेंद्र मांडवी, सर्कल अध्यक्ष नरेश धुर्वा, परियोजना अधिकारी सोरी जी, मारिया जी, उपसरपंच धर्मेंद्र मांडवी सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इसके अलावा गणेश्वर गावड़े, पीला राम सलाम, संत कुमार कोसमा, परमेश्वर गावड़े, जितेंद्र आचला, गायत तुलसी राम हिड़को, निर्मल टेकाम, शेर सिंह मांडवी, मीठालाल कोसमा, धनशीन मांडवी एवं रितेश कोमरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाज एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देने लोगों का तांता लगा रहा।
Related Posts
September 10, 2026
September 5, 2026
September 3, 2026