Sachkaaina

Home / बालोद / बालोद: जामगांव और रानीतराई में सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र शुरू, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहल

बालोद: जामगांव और रानीतराई में सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र शुरू, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहल

बालोद :__ महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन द्वारा जामगांव एवं रानीतराई में सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह केंद्र संगठन की दुर्ग-भिलाई जिला अध्यक्ष भारती सोनबेर के मार्गदर्शन एवं रत्नादेश लहरे के नेतृत्व में संचालित किया जाएगा। मंच संचालन अन्नपूर्णा साहू आभार व्यक्त मालती सोनवानी ने किया

 

कार्यक्रम में सरपंच सत्यनारायण टिकरिया, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गीतांजलि धन्डाले एवं प्रदेश महिला अध्यक्ष कविता छाबड़ा ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर रश्मि भेद, जनपद पंचायत सदस्य वेद प्रकाश वर्मा, सरपंच प्रिया महिपाल, सामाजिक कार्यकर्ता भविष्य जैन, पूर्व सरपंच निर्मल जैन, उपसरपंच राजा ठाकुर, पीआर देशलहरे, कनकेश्वर महिपाल, द्रोपती साहू, पूजा साहू, मुनेश्वरी पंच, सरिता साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गीतांजलि धन्डाले, प्रदेश महिला अध्यक्ष कविता छाबड़ा, जिला अध्यक्ष भारती सोनबेर, जिला उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा साहू, जिला सचिव मालती सोनवानी, कार्यकारिणी सदस्य नेहा शुक्ला, रत्ना देशलहरे, सुनील देवांगन एवं शोएब खान सहित अन्य पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही।

सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षिका रत्नादेश लहरे द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के अवसर पर नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम गुप्ता, संरक्षक बलबीर शर्मा (पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार), युवा अध्यक्ष हिमांशु चौहान, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया, जाग्यो सिंह माझी एवं सुमिता पटेल सहित सभी पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण केंद्र के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

वक्ताओं ने कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं को हुनर के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!