Sachkaaina

Home / बालोद / बालोद ब्रेकिंग: मुंहबोले देवर-भाभी ने एक ही फंदे से दी जान, प्रेम प्रसंग की आशंका

बालोद ब्रेकिंग: मुंहबोले देवर-भाभी ने एक ही फंदे से दी जान, प्रेम प्रसंग की आशंका

बालोद।

कोतवाली थाना क्षेत्र के परसोदा गांव में रविवार को एक दुखद घटना सामने आई। गब्दी गांव के रहने वाले एक युवक और महिला ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों एक ही फंदे से झूलते मिले।

बताया जा रहा है कि मृतक आपस में मुंहबोले देवर-भाभी के रिश्ते में थे। जानकारी के मुताबिक महिला की पहचान 40 साल की संतोषी बाई के रूप में हुई जिसका एक 19 साल का बेटा है। वही युवक की पहचान 25 साल के खरांशु के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों शनिवार को एक साथ बाइक पर अपने गांव गब्दी से बैंक जाने की बात कहकर घर से निकले थे। आज सुबह में परसोदा और पाकुरभाट गांव के बीच खेत के पास एक पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शवों का पंचनामा कर लाश को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गांव में पसरा मातम

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। दोनों के बीच नजदीकियों की बात सामने आ रही है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्य भी खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। एक साथ दो मौतों से गब्दी और परसोदा गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर हर एंगल से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!