Sachkaaina

Home / राज्य / बालोद ब्रेकिंग: अर्जुन्दा के शराब दुकान में काउंटर पर खड़े-खड़े युवक की मौत, गर्मी बनी वजह

बालोद ब्रेकिंग: अर्जुन्दा के शराब दुकान में काउंटर पर खड़े-खड़े युवक की मौत, गर्मी बनी वजह

बालोद।

जिले के अर्जुदा स्थित देशी शराब दुकान में एक दर्दनाक घटना सामने आई। शराब खरीदने के लिए काउंटर पर लाइन में लगे 40 वर्षीय युवक की अचानक चक्कर खाकर गिरने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मृतक करेला पटना गांव का रहने वाला था और मटिया गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। दोपहर को वह अर्जुदा स्थित देशी शराब दुकान पर शराब लेने पहुंचा। काउंटर के सामने कतार में खड़े-खड़े अचानक उसे चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़ा।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला और आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में डॉक्टरों ने मौत की आशंका भीषण गर्मी और लू लगने से जताई है। बालोद में आज तापमान 42 डिग्री के पार है। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।

घटना की सूचना मिलते ही अर्जुदा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

मृतक शादी समारोह में शामिल होने आया था, लेकिन अचानक हुई इस घटना से मटिया और करेला पटना गांव में शोक की लहर है। शादी वाले घर में भी मातम पसर गया है।

यह भी पढ़ें

बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, बाइक के उड़े परखच्चे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!