Sachkaaina

Home / राज्य / बालोद जिले की सीमा में बड़ी घटना: पिकअप पलटने से 2 महिलाओं की मौत, 13 घायल, राजनांदगांव से उर्स देखकर लौट रहे थे वापस

बालोद जिले की सीमा में बड़ी घटना: पिकअप पलटने से 2 महिलाओं की मौत, 13 घायल, राजनांदगांव से उर्स देखकर लौट रहे थे वापस

बालोद जिले की सीमा से लगे बिटेझर गांव में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खड़गांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 930 पर बीटेझर और पैंदुर गांव के बीच एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप में सवार सभी लोग राजनांदगांव में आयोजित उर्स से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित हुई और हाईवे पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए हैं जिसमें से 4 घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला में चल रहा है। घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही खड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर को नींद की झपकी आना हादसे का कारण सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!