बालोद जिले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जहां अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। हादसे में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए वही एक व्यक्ति की मौत भी हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक लोग धमतरी जिले के भानपुरी से पिकअप वाहन में सवार होकर 30 से अधिक ढोरीठेमा ‘चौथिया’ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी अचानक तालगांव के पास अनियंत्रित होकर मोड़ में पिकअप पलट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया जहां डॉक्टरों ने 45 साल के सुरेश यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुल 16 अन्य लोग घायल हुए जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। जिसमें से पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। गभीर हालत के मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल और अस्पताल पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है।