बालोद, 12 जून 2026
केंद्र में मोदी सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जनसंपर्क विभाग द्वारा एक विशेष तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद कार्यालय बालोद के परिसर स्थित पुराना टाउन हॉल में आयोजित यह प्रदर्शनी 12 से 14 जून तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी।

जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया शुभारंभ
शुक्रवार सुबह गरिमामय माहौल में मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का विधिवत् शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की:
श्री यज्ञदत्त शर्मा (उपाध्यक्ष, राज्य लघु वनोपज संघ)
श्री यशवंत जैन, प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ (पूर्व सदस्य, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग)
जिला अध्यक्ष श्री चमन देशमुख,
श्रीमती प्रतिभा चौधरी (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बालोद)
और वरिष्ठ नेता श्री राकेश यादव छोटू, श्री प्रेम साहू, श्री कमल पंपालिया, श्री बलराम गुप्ता।
पार्षदगण: श्रीमती गोमती रात्रे, श्री गोकुल ठाकुर, श्री प्रीतम यादव एवं कांति साहू।
प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता ने किया अवलोकन

प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद सभी जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्री सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम श्री नूतन कंवर, तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा और जन संपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में आए आम नागरिकों ने छायाचित्रों का अवलोकन किया। सभी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की इस प्रस्तुति की भूरी-भूरी सराहना की।









