देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल और अविरल कार्यकाल के 4399 दिन पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बालोद द्वारा एक विशेष गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा की चौखट पर दुआएं मांगी और भीषण गर्मी को देखते हुए सेवा कार्य भी किया।
देश की खुशहाली और पीएम की लंबी उम्र के लिए मांगी दुआ
कार्यक्रम के अंतर्गत अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय हजरत दादू शाह बाबा जी की दरगाह में पूरी अकीदत के साथ चादर पेश की। इस अवसर पर देश में अमन-चैन, निरंतर प्रगति, खुशहाली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने के लिए विशेष दुआ की गई।
भीषण गर्मी में श्रमिकों को मिली राहत, बांटी चप्पलें
सिर्फ दुआ ही नहीं, बल्कि इस दिन को सेवा भाव से जोड़ते हुए मोर्चा ने जनहित का कार्य भी किया। छत्तीसगढ़ की भीषण गर्मी को देखते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा ने श्रमिक वर्ग, विशेष रूप से राजमिस्त्रियों और मजदूरों को चरण पादुका (चप्पल) वितरित की, ताकि इस तपती धूप में उन्हें राहत मिल सके।
”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम छुए हैं। उनके सफल नेतृत्व और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इसी उपलब्धि की खुशी में हमने आज बाबा के दरबार में प्रार्थना की और समाज सेवा के माध्यम से इस दिन को यादगार बनाया।”
समीर खान, जिला अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा, बालोद)
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस सेवा और दुआ के कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
शाहिद खान जी (पूर्व प्रदेश महामंत्री)
जावेद तिगाला जी
फिरोज खान जी (मंडल अध्यक्ष)
जमीर अहमद जी
अरमान अंसारी जी
आरिफ तिगाला जी
इरशाद खान जी
यह कार्यक्रम आपसी सौहार्द, देशप्रेम और सेवा भावना की एक अनूठी मिसाल बनकर सामने आया, जिसकी स्थानीय स्तर पर काफी सराहना की जा रही है।