Skip to main content

Sachkaaina

Home / बालोद / महादेव भवन में गूंजेगा योग का मंत्र: जिला प्रशासन और गुरु ग्रेस टीम की अनूठी पहल ‘स्व AWAKE’ कल से

महादेव भवन में गूंजेगा योग का मंत्र: जिला प्रशासन और गुरु ग्रेस टीम की अनूठी पहल ‘स्व AWAKE’ कल से

 

बालोद शहर में पहली बार टीम गुरु ग्रेस योगा एंड वैलनेस द्वारा आयोजित होने जा रही योग और जुंबा का तीन दिवसीय मेगा इवेंट इसका नाम है “स्व AWAKE”

जिला प्रशासन के विशेष पहल एवं सहयोग से महादेव भवन प्रांगण में 18 फरवरी से 20 फरवरी तक प्रातः 6:00 बजे से 7:30 तक संचालित होगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक साथ एक ही स्थल पर 1000 प्रतिभागियों के साथ जुंबा वर्कआउट, सूर्य नमस्कार, योग, प्राणायाम व योगाभ्यास होगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने हेतु एक हज़ार “एंट्री पास” वितरित किए गए हैं जिसे दिखाकर प्रतिभागी इवेंट में प्रवेश कर सकेंगे।

योगाभ्यास के क्षेत्र में योगा वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर स्थापित कर बालोद जिले सहित छत्तीसगढ़ का गौरव बन चुके ‘योगा आईकान श्री धीरज शर्मा’ योग और जुंबा के अद्भुत मिश्रण – ‘स्व AWAKE’ कार्यक्रम के मुख्य योग प्रशिक्षक एवं मार्गदर्शक होंगे। जो विगत कई वर्षों से शहर में जुंबा एवं योग की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। तीन दिवसीय इस ‘स्व AWAKE’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को योग एवं भारतीय संस्कारों से जोड़कर स्वस्थ एवं अच्छे दिनचर्या की ओर प्रेरित करना है जो “स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत” की परिकल्पना को साकार करता है। कार्यक्रम में योगाभ्यास हेतु प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा गणमान्य नागरिकों के साथ स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। सभी प्रतिभागियों हेतु कार्यक्रम में पौष्टिक अंकुरित आहार, स्वास्थ्यवर्धक काढ़ा एवं फल के साथ ही साथ प्रतिदिन लकी ड्रा के माध्यम से प्रोत्साहन पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। योगाभ्यास के इस अभूतपूर्व कार्यक्रम को जिला प्रशासन का संपूर्ण सहयोग मिला है एवं शुभारंभ हेतु प्रथम दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जिलाधीश महोदया श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा होंगी वही कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल जी करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि डीएफओ श्री अभिषेक अग्रवाल जी एवं विशिष्ट अतिथियों में सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी जी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिकजी, एसडीम श्री नूतन कंवर जी एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती माधुलिका तिवारी जी रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य संचालक श्री धीरज शर्मा जी ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ ही साथ कार्यक्रम प्रायोजक के रूप में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बालोद, पंजाब नेशनल बैंक, एस आर लैब एवं बालोद टाइम्स का विशेष सहयोग मिल रहा है। साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन में उनकी योगा एवं वैलनेस टीम की विशेष भूमिका है जो प्रतिदिन गुरु ग्रेस योग एवं वेलनेस स्टूडियो में योगाभ्यास करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!