Sachkaaina

Home / राज्य / महिला आरक्षण विधेयक पास होना चाहिए – शिवसेना”महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन शिवसेना का राज्य व्यापी आंदोलन “

महिला आरक्षण विधेयक पास होना चाहिए – शिवसेना”महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन शिवसेना का राज्य व्यापी आंदोलन “

बालोद

देश में शिवसेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार द्वारा सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ राज्य से इस आंदोलन का आगाज किया गया जिसमें समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोड)और महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम -2023) को पूरे भारत मे लागू होना चाहिए था। शिवसेना नेता विजय पारख ने कहा कि (यूसीसी) समान नागरिक संहिता शनै: शनै: आज देश के हर एक राज्य में लागू किया जा रहा है जबकि राज्यों को इसे लागू करने में तत्परता दिखानी चाहिए थी। सभी धर्मों के लिए विरासत,विवाह,तलाक, गोद लेने के कानून और संपत्ति से संबंधित मामलों में समानता होनी चाहिए। एक देश एक कानून का विधान भारत की एकजुटता का परिचायक होगा। वहीं महिलाओं के सम्मान में देश की राजनीति में उन्हें 33 प्रतिशत का आरक्षण देना यह भारत के कानून और सामाजिक संरचना को मजबूत करने वाला विधेयक है। विजय पारख ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिवसेना ने यूसीसी, सीएए , एनआरसी सहित महिलाओं को आरक्षण , गौ वंश संरक्षण महा हस्ताक्षर अभियान इसे लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन किया है। जिसमें एनआरसी को दूसरे रूप में केंद्रीय चुनाव आयोग ने एसआईआर लाकर देश में रह रहे बाहरी अवैध नागरिकों और फर्जी मतदाताओं की पहचान की। लोकसभा में शिवसेना शिंदे+ भाजपा की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को लेकर बहुत कम किया है और अगर जल्द से जल्द महिला आरक्षण विधेयक भी लागू हो जाता है तो भारत माता का नारी वंदन सम्मान से देश का गौरव और बढ़ जाएगा। जिले की शिवसेना नेत्री श्रीमती ललिता देवांगन,प्रियंका साहू ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते महिला आरक्षण विधेयक देश में लागू हो इसके लिए शिवसेना जिले मे v प्रदेश में एक जन जागरण आंदोलन करने वाली है जिसमें भारत के सभी राजनैतिक दलों के सांसदों को आग्रह कर भारतीय महिलाओं के सम्मान नारी वंदन की महत्ता बताते हुए इस विधेयक को जल्द से जल्द लागू करने सहयोग की अपील की जावेगी। शिवसेना के इस राज्य व्यापी आंदोलन में बालोद जिले से शिवसेना नेतागण प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजीव कुमार, शिवसेना नेता जयप्रकाश चंद्राकर, बलराम साहू, हेमंत शर्मा हितेश पटेल, रामनारायण देवांगन, इलेश यादव, डीलेश देवांगन, राकेश कोरेटी, तोषण साहू, बालमुकुंद अग्रवाल वकील साहब,रोशन ढीमर, दीनदयाल साहू, हर्ष शर्मा,अनिल ठाकुर,आनंद यादव, अनीता ठाकुर सहित अनेक शिवसैनिक अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!