
बालोद।
अक्षय तृतीया के पावन पर्व के शुभ अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल, बालोद द्वारा सामाजिक सेवा का सराहनीय कार्य करते हुए तपती गर्मी में राहगीरों को शीतल शरबत वितरित किया गया। यह सेवा कार्य पुराने बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया।
मंडल की ओर से बताया गया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार वैशाख माह में जल पिलाने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए महिला मंडल द्वारा यह आयोजन किया गया, जिससे राहगीरों को गर्मी से राहत मिल सके।
इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रेमा काबरा, सचिव श्रीमती किरण काबरा, संगीता टुवाणी, उमा मंत्री, संध्या मंत्री, ज्योति मंत्री, प्रीति चांडक, यशोदा चांडक, आशा चांडक, किरण पनपालिया, उषा पनपालिया, लक्ष्मी चांडक, मीणा चांडक, पूजा तापड़िया, प्रीति तापड़िया, घटा टावरी, तारा राठी, रामेश्वरी टावरी, छाया राठी एवं मीणा काबरा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से कमल पनपालिया, शरद अग्रवाल, तरुण बडतिया एवं अमित माधवानी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सहयोग प्रदान किया।
माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा इस प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज सेवा की भावना को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है।
Related Posts
September 2, 2026
August 17, 2026
August 9, 2026