Sachkaaina

Home / राज्य / महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान: नम्रता सिंह का दिल्ली संसद के लिए चयन, सांसद संतोष पांडे का जताया आभार

महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान: नम्रता सिंह का दिल्ली संसद के लिए चयन, सांसद संतोष पांडे का जताया आभार

मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी।

देश में महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से लागू किए गए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के अंतर्गत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। माननीय सांसद श्री संतोष पांडे द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र से 5 महिलाओं को दिल्ली संसद भेजने का सराहनीय निर्णय लिया गया है, जिसमें जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी से जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय श्रीमती नम्रता सिंह का नाम चयनित किया गया है।

श्रीमती नम्रता सिंह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने गांव-गांव जाकर आमजन की समस्याओं को समझा और उनके निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उनके इस समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना जाना पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, माननीय श्रीमती नम्रता सिंह जी 16 अप्रैल को दिल्ली के लिए रवाना होंगी, जहां वे संसद भवन में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। उनके दिल्ली प्रवास को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह और गर्व का माहौल है।

क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस निर्णय के लिए सांसद श्री संतोष पांडे के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल जिले की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी, बल्कि अन्य महिलाओं को भी राजनीति और नेतृत्व में आगे आने की प्रेरणा मिलेगी।

यह निर्णय महिला सशक्तिकरण के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा तथा आने वाले समय में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!