Sachkaaina

Home / योजना / माननीय शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अनुशंसा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह के प्रयासों से मोतीपुर एवं कोर्रामटोला में प्रार्थना शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन

माननीय शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अनुशंसा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह के प्रयासों से मोतीपुर एवं कोर्रामटोला में प्रार्थना शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन

माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी की अनुशंसा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह जी के विशेष प्रयासों से शिक्षा विभाग द्वारा ग्राम मोतीपुर एवं कोर्रामटोला में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बनने जा रहे प्रार्थना शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया तथा निर्माण कार्य के सफल एवं शीघ्र पूर्ण होने की कामना की गई।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह जी ने माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं अनुशंसा से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रार्थना शेड निर्माण से ग्रामीणों को धार्मिक आयोजन, सामाजिक कार्यक्रम, बैठक एवं अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर एवं सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा।

श्रीमती नम्रता सिंह जी ने बताया कि उनके सतत प्रयासों से केवल मोतीपुर एवं कोर्रामटोला ही नहीं, बल्कि अन्य ग्राम पंचायतों में भी विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है और लगातार निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आगे भी इसी प्रकार जनहित के कार्य किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने प्रार्थना शेड निर्माण कार्य के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह जी का धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों ने कहा कि उनके प्रयासों से गांवों में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!