
गुंडरदेही / ओटेबंद:
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई कथित अनुचित व अमर्यादित बयानबाजी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) का आक्रोश फूट पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा जी तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष गुलशन साहू के दिशानिर्देश पर आज ओटेबंद मंडल में देश विरोधी बयानों और नीतियों के खिलाफ एक विशाल और उग्र प्रदर्शन किया गया।
”राष्ट्रहित के सम्मान में, युवा मोर्चा मैदान में” के गगनभेदी नारों के साथ बड़ी संख्या में जुटे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर राहुल गांधी का पुतला दहन किया और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जनपद पंचायत गुंडरदेही के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम चंद्राकर जी, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत वर्मा जी और किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नेमलाल यादव जी शामिल हुए। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को देश का युवा और सजग नागरिक कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल गांधी लगातार देश विरोधी नीतियों और बयानों को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका करारा जवाब दिया जाएगा।
प्रदर्शन में ये रहे प्रमुख रूप से शामिल
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो अध्यक्ष तुलसी साहू ने किया। प्रदर्शन के दौरान ओटबंद सरपंच जीवन साहू, उपसरपंच पुखराज निर्मलकर, मंडल महामंत्री डिलेंद्र साहू व सारंग चंद्राकर, नेमचंद्र साहू, पूनम साहू, ललित साहू, मीडिया प्रभारी कुलदीप वर्मा, डोमार सेन, नरेश कुमार साहू, लोकेश साहू, उत्तम साहू, अनूप साहू सहित भारी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Related Posts
July 14, 2026
July 11, 2026
July 11, 2026