बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक 3 साल की बच्ची के कब्र के साथ छेड़छाड़ कर उसके ऊपर तांत्रिक क्रिया किए जाने का आरोप लगा है….यही नहीं बल्कि बच्ची के सिर का कंकाल भी कब्र खोदने पर गायब था.
दरअसल 9 अक्टूबर 2025 को माहुद बी गांव की रहने वाली 3 साल की बच्ची प्रिया साहू की तबियत खराब होने के चलते मौत हो गई थी….जिसे गांव के मुक्तिधाम में रीति रिवाज के साथ दफन किया गया था….शिवरात्रि के दिन जब गांव का एक व्यक्ति मुक्तिधाम की ओर अपने खेत जा रहा था तो बच्ची के कब्र में कुछ अजीब नजर आया….और जब पास जाकर देखा तो कब्र के एक हिस्से को खोदे जाने जैसा दिखा….इसके अलावा पास के पेड़ के नीचे नींबू, बंधन, पान, दिए और अगरबत्ती नजर आई….यही नहीं बल्कि कब्र के चारों ओर चांवल के दाने भी मिले…जिसके बाद उसने गांव के जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों को सूचना दी।










