Skip to main content

Sachkaaina

Home / बालोद / ‘वादा निभाया, विश्वास जीता’: वार्ड 18 के पार्षद गिरिजेश गुप्ता ने पेश की सेवा की मिसाल, मृतक परिवारों और बेटियों के विवाह में दी आर्थिक सहायता

‘वादा निभाया, विश्वास जीता’: वार्ड 18 के पार्षद गिरिजेश गुप्ता ने पेश की सेवा की मिसाल, मृतक परिवारों और बेटियों के विवाह में दी आर्थिक सहायता

​बालोद।

राजनीति में अक्सर चुनावी वादे कागजों तक सीमित रह जाते हैं, लेकिन वार्ड क्रमांक 18 (शिकारी पारा) के पार्षद गिरिजेश गुप्ता ने अपने संकल्पों को धरातल पर उतारकर एक नई मिसाल पेश की है। गिरिजेश गुप्ता न केवल विकास कार्यों बल्कि वार्डवासियों के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आ रहे हैं।

पार्षद गुप्ता ने हाल ही में अपने वार्ड के दो शोक संतप्त परिवारों— परमानंद चंद्राकर और,रामेश्वर ढीमर—के घर जाकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने   व्यक्तिगत सहयोग के माध्यम से दोनों परिवारों को ₹5000-₹5000 की तात्कालिक सहायता राशि सौंपी।

बेटियों के कन्यादान में निभाया फर्ज

सेवा का यह सिलसिला खुशियों के मौकों पर भी जारी है। वार्ड की बेटियों—ज्योति यादव (सुपुत्री रमेश यादव) और टिकेश्वरी (सुपुत्री धनीराम नेताम)—के विवाह के अवसर पर पार्षद ने उनके घर पहुंचकर आशीर्वाद दिया और प्रत्येक परिवार को ₹11,000 की गरिमामय राशि भेंट की।

​विकास और योजनाओं का घर-घर तक लाभ

केवल सामाजिक सहयोग ही नहीं, बल्कि वार्ड के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में भी गिरिजेश गुप्ता की अहम भूमिका रही है। उनके प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन और राशन कार्ड जैसे सरकारी लाभ पात्र हितग्राहियों को मिल रहे हैं। साथ ही वार्ड में नाली, पुलिया और सड़क निर्माण के कार्यों की स्वीकृति कराकर उन्होंने विकास की नई इबारत लिखी है।

इस दौरान श्रीमती सीमा गुप्ता, झमीन ढीमर, सरिता यादव, गणेशिया यादव, मनोज चंद्राकर सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वार्डवासियों ने पार्षद की इस सक्रियता और सेवाभाव की मुक्त कंठ से सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!