Sachkaaina

Home / बालोद / ग्राम बासीन में कबड्डी स्पर्धा और टिन शेड लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन

ग्राम बासीन में कबड्डी स्पर्धा और टिन शेड लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन

संवादाता,,,संदीप साहू 

संजारी बालोद की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी ने ग्राम बासीन में आयोजित कबड्डी स्पर्धा और टिन शेड लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक अंग है और खेल के माध्यम से हम न केवल अपने शरीर को तंदरुस्त रख सकते हैं, बल्कि आज खेल रोजगार का एक सशक्त माध्यम बन चुका है

10 लाख की लागत से बना नवनिर्मित डोम शेड

इस मौके पर 10 लाख की लागत से बने नवनिर्मित डोम शेड का विधिवत पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री चंद्रेश हिरवानी जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री किशोर साहू जी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री तामेश्वर साहू जी, पूर्व जिला पंचायत सभापति श्री केदार देवांगन जी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमीजन और ग्रामवासी उपस्थित रहे

खेलों के महत्व पर जोर

विधायक संगीता सिन्हा जी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन के हर उतार-चढ़ाव का सामना करना सिखाते हैं और हमें अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!