Skip to main content

Sachkaaina

Home / रायपुर / बालोद के खिलाड़ियों ने थाई बॉक्सिंग राज्य चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

बालोद के खिलाड़ियों ने थाई बॉक्सिंग राज्य चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

रायपुर स्थित अंजनेया यूनिवर्सिटी में दिनांक 01 अगस्त 2026 से 02 अगस्त 2026 तक आयोजित थाई बॉक्सिंग छत्तीसगढ़ स्टेट चैंपियनशिप में बालोद जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।

ब्रदर्स कॉम्बैट क्लब, बालोद के जूनियर एवं सब-जूनियर खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में सूर्यांश सोनी ने स्वर्ण पदक, बसंत लेंदिया ने रजत पदक तथा लिकेश ध्रुव ने कांस्य पदक जीता। वहीं अंडर-11 वर्ग में भाव्य देशलहरे ने स्वर्ण पदक जीतकर क्लब और जिले का नाम रोशन किया।

इसके अलावा सन शाइन एकेडमी स्कूल, लाटाबोड़ के खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर सराहनीय प्रदर्शन किया। अंडर-10 आयु वर्ग में हुमेश देशमुख ने कांस्य पदक तथा छाया ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं नूपुर नेताम ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इन सभी खिलाड़ियों को मार्शल आर्ट्स कोच आकाश यादव द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार बृजेश पांडेय, ओम टुवानी, अरुण उपाध्याय, राहुल भूतड़ा,शिवसेना नेता एवं सहकार भारती बालोद के खंड प्रमुख विजय पारख, डेली न्यूज़ पत्रकार दीपक भारती यादव, महाकौशल प्रतिनिधि श्रीदेशमुख, उमेश सेन, प्रवीण सारडा, पिंटू योगी,खेल प्रेमी बलराम साहू, हेमंत शर्मा सचिन सोनी, ललित रावत, जयप्रकाश चंद्राकर, अभिभावकों, विद्यालय परिवार, ब्रदर्स कॉम्बैट क्लब तथा खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!