संबलपुर नर्सरी के समीप मंगलवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। इस भीषण दुर्घटना में कार चला रहे पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार पत्नी और दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्कूल जाने निकले थे दंपत्ति

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी मुक्त गुप्ता अपने दो बच्चों के साथ सोमवार को बालोद किसी परिजन के घर गए थे और सुबह सुबह अपने घर देवरी पासौद लौट रहे थे। मुक्ता गुप्ता राघोनावागांव शासकीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है और पति किराना व्यापारी है और सुबह स्कूल जाने के लिए पासौद की ओर निकले थे इसी दौरान संबलपुर नर्सरी के पास अचानक उनकी कार एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और कई पलटी खाते हुए सड़क किनारे जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार चला रहे पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी और दोनों बच्चे कार में फंसे हुए थे। सुबह का समय होने के कारण काफी देर तक किसी को हादसे की जानकारी नहीं मिल पाई।

- Oplus_16908288
कुछ समय बाद राहगीरों की नजर दुर्घटनाग्रस्त कार पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।










