Sachkaaina

Home / खेल / छत्तीसगढ़ वन विभाग के शतरंज खिलाड़ी मुकेश यादव को मिली अंतरराष्ट्रीय FIDE रेटिंग

छत्तीसगढ़ वन विभाग के शतरंज खिलाड़ी मुकेश यादव को मिली अंतरराष्ट्रीय FIDE रेटिंग

छत्तीसगढ़ वन विभाग बालोद वनमंडल में बी.एफ.ओ.के पद पर कार्यरत शतरंज खिलाड़ी मुकेश यादव ने जनवरी माह में आयोजित स्टेट ओपन FIDE रेटेड शतरंज चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय FIDE रेटिंग प्राप्त की है। प्रतियोगिता में उन्होंने रैपिड शतरंज में 6 अंक एवं ब्लिट्ज शतरंज में 5 अंक अर्जित किए। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें रैपिड में 1725 तथा ब्लिट्ज में 1658 की अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त हुई।

उनकी इस उपलब्धि पर उनके कोच, अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर एवं नेशनल इंस्ट्रक्टर अनिश अंसारी,

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी,

सचिव हेमंत खुटे,डीएफओ बालोद अभिषेक अग्रवाल,

डीएफओ बीजापुर श्री रामकृष्ण जी,

एसडीओ वन विभाग सुश्री आरती पावले,

तथा तुकेश साहू और राजकुमार सोनक्षत्रे ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!