
बालोद, 25 फरवरी 2026
वनपरिक्षेत्र मंगचुवा के लोहारा परिसर में मंगलवार 24 फरवरी को ’तेन्दुपत्ता शाखकर्तन कार्यशाला’ का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य तेन्दुपत्ता संग्राहकों को वैज्ञानिक पद्धति से शाखकर्तन और वनों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला के दौरान जिला यूनियन बालोद के उपप्रबंध संचालक ने संग्राहकों को बूटा कटाई की सही प्रक्रिया और इसके लिए उपयोग होने वाले औजारों के संबंध में विस्तृत तकनीकी जानकारी दी। वनमंडलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल ने संग्राहकों को उनके अधिकारों और ’संग्राहक कार्ड’ की उपयोगिता के बारे में बताया। इस अवसर पर संग्राहकों को धूप से राहत देने के लिए टोपी का भी वितरण किया गया। वन विभाग द्वारा संग्राहकों के कल्याण हेतु स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें निःशुल्क फाइलेरियारोधी दवाओं का वितरण किया गया। इसके साथ ही, वनों को आग से बचाने के लिए ’वन अग्नि रोकथाम’ जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को जल संरक्षण का महत्व समझाते हुए सोख्ता गड्ढा निर्माण (भू-जल पुनर्भरण) की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री राजा राम तारम, जनपद सदस्य श्री जागेश्वर दर्रो एवं श्री देव राणा, वन समिति सभापति श्रीमती राजेश्वरी टेकाम, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री गोविन्द चंद्राकर, श्री उत्तरा कुमार चुरेंद्र, विभिन्न लघु वनोपज सहकारी समितियों के अध्यक्षकृश्री थानसिंह रावटे, श्री कुशल मंडावी, श्री झनक मंडावी, श्री नेतराम भांडेकर, श्री चैत राम तुलावी एवं श्री अमोली राम उपस्थित थे। इसके अलावा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति प्रबंधक, फड़ मुंशी, तेन्दुपत्ता संचालक मंडल के सदस्य, ग्रामीण संग्राहक और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
Related Posts
August 20, 2026
August 14, 2026
August 13, 2026