मोहला।
नगर के वार्ड क्रमांक 14 में 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन आज जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह के मुख्य आतिथ्य में विधिवत सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नम्रता सिंह ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया तथा उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण से वार्ड के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए एक सशक्त एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।















