Sachkaaina

Home / बालोद / रसोइया छगनलाल मालेकर का भावपूर्ण विदाई समारोह, बेटी के जन्मदिन पर राकेश भेड़िया ने कराया नेवता भोज

रसोइया छगनलाल मालेकर का भावपूर्ण विदाई समारोह, बेटी के जन्मदिन पर राकेश भेड़िया ने कराया नेवता भोज

बालोद

शासकीय प्राथमिक शाला गंजपारा, बालोद में रसोइया श्री छगनलाल मालेकर के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन भावपूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने उनके लंबे समय से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को विशेष बनाते हुए सीएसी श्री राकेश भेड़िया द्वारा अपनी पुत्री के जन्मदिन के अवसर पर नेवता भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने सहभागिता निभाई।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मोहनी यादव, प्रधान पाठक भगवती सिन्हा, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी एवं पार्षद गिजेश गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही सहायक शिक्षक श्रीमती लीना देहारी, एसएमसी अध्यक्ष किरण कौशिक, उपाध्यक्ष राज बाई तथा सदस्य क्रांति, निर्मला, नेमा, राजेश्वरी, केशवरी, अंजनी, निखिल कोसरिया, पालकगण एवं सभी छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष द्वारा इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक और सराहनीय आयोजन बताया गया।

कार्यक्रम के अंत में सम्मान स्वरूप श्री मालेकर को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पमाला भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने उनके योगदान को सदैव याद रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!