Sachkaaina

Home / राज्य / भीषण गर्मी के बीच छात्रों को बड़ी राहत: 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित भाजपा युवा मोर्चा की मांग रंग लाई, मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश जारी

भीषण गर्मी के बीच छात्रों को बड़ी राहत: 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित भाजपा युवा मोर्चा की मांग रंग लाई, मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश जारी

बालोद | 16 अप्रैल 2026

प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लेते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अब 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।

दरअसल, प्रदेश में इन दिनों तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ स्कूली विद्यार्थियों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। विशेष रूप से छोटे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था तथा लू, डिहाइड्रेशन और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया था।

इसी को लेकर हाल ही में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला बालोद के जिलाध्यक्ष गुलशन कुमार साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग की थी। ज्ञापन में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए तत्काल निर्णय लेने की अपील की गई थी।

अब शासन द्वारा जारी इस आदेश को युवा मोर्चा की मांग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पदाधिकारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार ने समय रहते विद्यार्थियों के हित में संवेदनशील निर्णय लिया है, जिससे हजारों छात्रों को राहत मिलेगी।

जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश विद्यार्थियों के लिए लागू होगा, जबकि शिक्षकों के लिए पूर्व में जारी आदेश यथावत प्रभावशील रहेंगे।

यह निर्णय प्रदेशभर के लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!