Sachkaaina

Home / राज्य / गुण्डरदेही में मामूली विवाद पर चाकूबाजी, दो युवकों ने एक युवक पर किया ताबड़तोड़ हमला, आरोपी फरार

गुण्डरदेही में मामूली विवाद पर चाकूबाजी, दो युवकों ने एक युवक पर किया ताबड़तोड़ हमला, आरोपी फरार

बालोद।

बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र से अपराध की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ आपसी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। शीतला मंदिर के पास हुई इस चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि किसी मामूली बात को लेकर युवकों के बीच कहासुनी हुई थी, जो इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने चाकू निकाल लिया। हमलावरों ने इरफान पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसके शरीर पर 5 से 6 जगहों पर चाकू के गहरे निशान आए हैं।

घटना के तुरंत बाद घायल इरफान को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर (बड़े अस्पताल) रेफर कर दिया है। इधर वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। गुंडरदेही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!