Sachkaaina

Home / बालोद / चिल्हाटीखुर्द में पागल कुत्ते के हमले से 4 साल का मासूम घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने कुत्ते को उतारा मौत के घाट

चिल्हाटीखुर्द में पागल कुत्ते के हमले से 4 साल का मासूम घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने कुत्ते को उतारा मौत के घाट

बालोद।

बालोद जिले के डौंडी लोहारा क्षेत्र से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है। चिल्हाटीखुर्द गांव में एक पागल कुत्ते के आतंक ने न केवल एक मासूम को गंभीर रूप से घायल कर दिया, बल्कि पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

दरअसल चिल्हाटीखुर्द गांव के रहने वाले नादित्य पाथरे अपने घर के आंगन में खेल रहा था तभी अचानक एक पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते का हमला इतना भयावह था कि बच्चे के शरीर पर 17 अलग-अलग जगहों पर गहरे घाव आए हैं।

केवल बच्चा ही नहीं, उस कुत्ते ने रास्ते से गुजर रहे कई राहगीरों और मवेशियों को भी अपना निशाना बनाया। बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। लगातार हो रहे हमलों और बच्चे की हालत देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर, आक्रोशित भीड़ ने उस पागल कुत्ते को घेरकर पीट-पीटकर मार डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!