Sachkaaina

Home / योजना / भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के संचालक पहुंचे सुकमा,क्रेडा के सोलर ड्यूल पंप का निरीक्षण कर की जल प्रदाय कार्य की प्रशंसा

भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के संचालक पहुंचे सुकमा,क्रेडा के सोलर ड्यूल पंप का निरीक्षण कर की जल प्रदाय कार्य की प्रशंसा

रायपुर -भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के संचालक श्री कमल किशोर सोन का दिनांक-01.05.2026 दिन शुक्रवार को जिला सुकमा प्रवास पर थे। प्रवास के दौरान जिला सुकमा अंतर्गत ग्राम पंचायत-दुब्बाटोला के आश्रित ग्राम फायदागुड़ा में पेयजल हेतु स्थापित सोलर ड्यूल पंप का निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में जिला सुकमा के कलेक्टर / जिलाधीश महोदय, अतिरिक्त मिशन संचालक महोदय श्री ऑकेश चन्द्रवंशी, मुख्य अभियंता श्री जी.एल. लखेरा, अधीक्षण अभियंता श्री कैलाश मढ़रिया, एसडीएम महोदय श्री सुभाष शुक्ला व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व एसडीओ श्री गौरव सोनकिया व अन्य स्थानीय अधिकारी उपस्थित रहें। भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा जल जीवन मिशन योजनांतर्गत स्थापित सौर संयंत्रों एवं पेयजल उपलब्धता हेतु किए गए पाईपलाईन व जल प्रदाय कार्यों की प्रसंशा की गई एवं जिला सुकमा के दूरस्थ क्षेत्रों में उपयोगिता की दृष्टि से अक्षय ऊर्जा सौर संयंत्रों के सुचारू रूप से संचालन की सराहना की गई है। आपको बता दें के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में क्रेडा चेयरमैन भुपेंद्र सवन्नी एवं सीईओ आईएएस राजेश सिंह राणा के मार्गदर्शन में क्रेडा विभाग बस्तर के दूरस्थ क्षेत्र जिला सुकमा के ग्रामीणो को भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कर रही है।

केन्द्रीय सचिव महोदय द्वारा ग्राम पंचायत के सरपंच परसेक दुले से जल जीवन मिशन के कार्यों पर चर्चा करते हुए गांव की जनसंख्या, पानी टंकी के संचालन की तिथि व पूर्व में ग्रामीणों के पेयजल की अस्थाई सोतो के बारे में जानकारी ली गई।

सुकमा दौरे के उपरांत श्री के. के. सोन ने ग्राम- भूसारास, विकासखंड- कटेकल्याण, जिला- दंतेवाड़ा में जल जीवन मिशन के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया।

उन्होंने सोलर आधारित जल योजनाओं एवं घरों में FHTC का अवलोकन किया, लाभार्थी महिलाओं से संवाद किया तथा आंगनवाड़ी केंद्र में पेयजल की गुणवत्ता का परीक्षण किया।

लाभार्थियों से संवाद के दौरान श्री सोन ने नल से जल पीकर उसकी गुणवत्ता का प्रत्यक्ष अनुभव भी लिया। संकुल केंद्र में जलप्रदाय व्यवस्था, पंचायत भवन के पास आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम एवं जल बहिनी द्वारा किए जा रहे जल परीक्षण का भी अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!