Sachkaaina

Home / राज्य / *सोमाटोला में दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ* — **मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह जी ने बच्चों को सलामी देते हुए किया कार्यक्रम का उद्घाटन

*सोमाटोला में दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ* — **मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह जी ने बच्चों को सलामी देते हुए किया कार्यक्रम का उद्घाटन

संपदक-प्रवीण सारडा

मानपुर

सोमाटोला। ग्राम सोमाटोला में दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह जी शामिल हुईं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर बच्चों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट किया गया, जिसके पश्चात नम्रता सिंह जी ने बच्चों को सलामी देते हुए प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि ऐसी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताएं बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार बनती हैं। खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने बच्चों को खेल और शिक्षा — दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया तथा आयोजन समिति की सराहना की।

*कार्यक्रम में उपस्थित रहे —* सीता कोमरे (जनपद सदस्य), चेतन भंडारी (सरपंच ग्राम पंचायत सोमाटोला), देवनाथ धनेन्द्र (मंडी अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद सदस्य), खेमलाल कोमरे (उप सरपंच), राकेश सलामे (पंच), अचला नेताम (पंच), साधना टेम्बुलकर (पंच), मणि राम यादव (वरिष्ठ नागरिक), आनंद धनकर, भगत नेताम, प्रभु नेताम, विनोद सिंह, अर्जुन सिंह कोरेटी, विवेक मिलिंद (प्रभारी प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल सोमाटोला), लिखन यादव (HM पूर्व माध्यमिक शाला सोमाटोला), पंचराम यादव (HM पूर्व माध्यमिक शाला पद्दाटोला)।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागी बच्चे, अभिभावक, शिक्षक एवं विभिन्न गांवों से आए दर्शकगण उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं सहयोगीजन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!