Sachkaaina

Home / राज्य / कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष बालोद द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया गया शुभारंभ,यातायात जागरूकता रथ को हरी झड़ी दिखाकर किया गया रवाना

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष बालोद द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया गया शुभारंभ,यातायात जागरूकता रथ को हरी झड़ी दिखाकर किया गया रवाना

संपादक-प्रवीण सारडा

(बालोद)

आज गुरूवार को बालोद जिले में ‘‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ का शुभारंभ कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष बालोद द्वारा किया गया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक जिला इकाई में दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक यातायात सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जाना है। सड़क सुरक्षा माह के प्रथम दिवस आज दिनांक 01.01.2026 को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष बालोद द्वारा यातायात माह का शुभारंभ किया गया है, साथ ही यातायात जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिला पुलिस बल बालोद के अधिकारी/कर्मचारीयों द्वारा आम जनों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट रैली निकालकर शहर भ्रमण किया गया है।

इस अवसर पर सड़क सुरक्षा मितानों को सड़क सुरक्षा बिल्ला वितरित कर लोगो में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। अतिथियों द्वारा सेल्फी विथ हेलमेट की थीम पर हेलमेट पहनकर सेल्फी लेकर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने का संदेश दिया गया। यातायात सड़क सुरक्षा माह 2026 के दौरान विविध कार्यक्रम जैसे स्कूली बच्चों का निबंध लेखन/चित्रकला/स्लोगन प्रतियोगिता, स्काउड गाईड के बच्चों के साथ गुलाब फुल भेंठ कार्यक्रम, वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच, स्कूली बसों/एंबुलेंस का चेकिंग शिविर, लर्निंग लायसेंस शिविर, गुड सेमेरिटन्स का सम्मान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।

इस अवसर पर श्रीमति मोनिका ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद, श्री चंद्रकांत कौशिक अपर कलेक्टर, श्री अजय किशोर लकड़ा अपर कलेक्टर, श्रीमति प्रतिभा चौधरी नगर पालिका अध्यक्ष बालोद, पदमश्री शमशाद बेगम (महिला कमांडो संरक्षक), श्री बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक बालोद, श्री देवांश सिंह राठौर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), श्रीमति चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा, श्री नुतन कंवर एसडीएम बालोद, श्री चंद्रेश कुमार ठाकुर जनसंपर्क अधिकारी, श्रीमति रेवती वर्मा रक्षित निरीक्षक, श्री रविशंकर पाण्डेय प्रभारी यातायात, श्री शिशुपाल सिन्हा थाना प्रभारी बालोद, श्री दिनेश कुर्रे थाना प्रभारी अजाक, श्री मनीष शेण्डे थाना प्रभारी पुरूर, श्री धरम भुआर्य साइबर सेल प्रभारी बालोद एवं बालोद पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी, बड़ी संख्या में महिला कमांडो, एनएसएस/एनसीसी के स्कूली छात्र एवं अन्य गण मान्य नागरिक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!