Sachkaaina

Home / राज्य / बालोद में 11 साल की मासूम से दरिंदगी की कोशिश, सूझबूझ से भागी बच्ची, आरोपी अधेड़ गिरफ्तार

बालोद में 11 साल की मासूम से दरिंदगी की कोशिश, सूझबूझ से भागी बच्ची, आरोपी अधेड़ गिरफ्तार

बालोद।

बालोद जिले से एक हृदयविदारक और निंदनीय घटना सामने आई है जहां एक बच्ची के साथ अधेड़ ने दरिंदगी करने की कोशिश की। गनीमत रही कि बच्ची ने की सूझबूझ से अधेड़ की कोशिश नाकाम हो गई और आरोपी सलाखों के पीछे चले गया।

दरअसल पुरूर थाना इलाके की रहने वाली 11 साल की मासूम अपने गांव के एक दुकान में किसी समान की खरीदी करने के लिए गई थी। जहां दुकान का मालिक 56 साल का अधेड़ बच्ची को आइसक्रीम देने के बहाने घर के भीतर ले गया और बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते हुए दरिंदगी करने की कोशिश करने लगा। बच्ची को एहसास हुआ कि उनके साथ गलत हो रहा है तो वह जैस तैसे वहां से भाग खड़ी हुई और सीधे अपने घर पहुंची। जहां बच्ची ने उनके साथ हुए घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। घटना की जानकारी पाकर बच्ची अपने परिजनों के साथ पुरूर थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तत्काल आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। वहीं पुलिस ने बच्ची के साहस की जमकर सराहना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!