Sachkaaina

Home / रायपुर / धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

संपदक-प्रवीण सारडा

बालोद/ जिले में धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग की टीम द्वारा अर्जुन्दा तहसील के अंतर्गत आने वाली सोसायटियों में धान का सघन भौतिक सत्यापन किया गया। तहसीलदार चंद्रशेखर चंद्राकर और नायब तहसीलदार बी. रुद्रपति के नेतृत्व में समिति प्रबंधक एवं निगरानी समिति की संयुक्त टीम ने कांदुल सोसायटी का दौरा किया। टीम ने उन किसानों के घरों पर जाकर धान के स्टॉक की वास्तविक स्थिति जांची, जिनके पास एक, दो या तीन टोकन उपलब्ध थे। कांदुल सोसायटी अंतर्गत कुल 10 किसानों के स्टॉक की जांच की गई। इनमें से 4 किसानों ने स्वेच्छा और शांतिपूर्ण ढंग से 88 क्विंटल धान (4.19 एकड़ रकबा) का समर्पण किया। इसी प्रकार ग्राम परसतराई के 3 किसानों ने भी पारदर्शिता का परिचय देते हुए 150 क्विंटल धान (2.85 हेक्टेयर रकबा) समर्पित किया। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वास्तविक किसानों को उनकी उपज का सही लाभ मिले और बिचौलियों या गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न रहे। किसानों द्वारा बिना किसी विवाद के दी गई इस स्वीकृति ने स्थानीय प्रशासन के प्रति उनके विश्वास को और मजबूत किया है। आगामी दिनों में भी यह सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!