बालोद, 06 जनवरी 2026
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित सभाकक्ष में दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को मोबाईल सेट प्रदान किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने दृष्टिबाधित दिव्यांग भूपेश कुमार, देवेन्द्र, प्रीतम साहू एवं गुंजन लाल को मोबाईल सेट प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं भी दी। उल्लेखनीय है कि दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को आज प्रदान किए गए इस मोबाईल सेट में विशेष एप्प डाउनलोड होने के कारण दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के मोबाईल को स्पर्श करने के बाद सांकेतिक भाषा के रूप में आवाज आने लगेगी। इसके पश्चात् आवाज को पहचान कर दृष्टिबाधित दिव्यांगजन अपने ईच्छानुसार इस मोबाईल को आॅपरेट कर सकेंगे। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।













