Skip to main content

Sachkaaina

Home / बालोद / भाजयुमो कार्यकर्ता को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग

भाजयुमो कार्यकर्ता को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग

भारतीय जनता युवा मोर्चा, शहर मंडल बालोद के अध्यक्ष राहुल सोनी के नेतृत्व में आज थाना प्रभारी, बालोद को ज्ञापन सौंपकर गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद द्वारा भाजयुमो अर्जुन्दा मंडल अध्यक्ष नवीन राजपूत को मोबाइल पर कथित रूप से धमकी दिए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

राहुल सोनी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा राजनीतिक कार्यकर्ताओं को धमकाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। जनहित के मुद्दों को उठाने वाले कार्यकर्ताओं को भयभीत करने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाए तथा संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर न्याय सुनिश्चित किया जाए।

भाजयुमो ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से जनहित में आगे की रणनीति तय करेगा। उक्त कार्यक्रम मे प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख संजय साहू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रौनक कत्याल ,जिला मंत्री आशुतोष कौशिक, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख जागेश्वर ढीमर, जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव,जीत यादव,टेशांत देशमुख,जुंगेरा मंडल अध्यक्ष लोकेश देवांगन,भाजयुमो बालोद महामंत्री तुषार ढिमर,अंश योगी,खम्मन साहू,हर्षित यादव,अमित बिसाई,लुमेश साहू,नमन साहू,पुष्कर देशमुख,आदि धुर्वे,पवन यादव आदित्य बढ़तिया , उजांशु देशमुख, योगेश ठाकुर, आदि भेड़िया,गोल्डी खान,आदि यादव सहित युवामोर्चा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!