Sachkaaina

Home / बालोद जिला / ​बालोद पुलिस की बड़ी कामयाबी: सो रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपी 24 घंटे में भिलाई से गिरफ्तार

​बालोद पुलिस की बड़ी कामयाबी: सो रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपी 24 घंटे में भिलाई से गिरफ्तार

बालोद (छत्तीसगढ़) | 04 जुलाई 2026:

बालोद जिले के थाना देवरी अंतर्गत चौकी पिनकापार क्षेत्र के ग्राम सम्बलपुर (नाहंदा) में घर में सो रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर भिलाई से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य एवं पुलिस अधीक्षक जिला बालोद श्री योगेश पटेल के निर्देशन में पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है।

​क्या था पूरा मामला?

​मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सम्बलपुर निवासी गौकरण साहू (पिता स्व. नारायण साहू) अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे, तभी अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और लकड़ी के राफ्टर से उन पर प्राणघातक हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें तत्काल अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक 101/2026, धारा 109, 332(2), 191(3) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

​मासूम बच्ची के सुराग और सीसीटीवी से खुला राज

​मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर और उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती श्रुती सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनीष शेंडे, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल की एक विशेष टीम गठित की गई।

​जांच के दौरान घायल गौकरण साहू के पास सो रही उनकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री से बारीकी से पूछताछ की गई। बच्ची ने बताया कि उसने घटना के बाद एक व्यक्ति को पीछे से भागते देखा था। इस छोटे से सुराग, स्थानीय इनपुट, तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की एक टीम तत्काल दुर्ग-भिलाई की ओर रवाना हुई।

​प्रतिशोध में रची गई थी हमले की साजिश

​भिलाई के मरोदा से पुलिस ने संदेही भानूप्रताप जैन को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ। आरोपी भानूप्रताप ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले पीड़ित की बेटी से उसकी जान-पहचान थी, जिस पर आपत्ति जताते हुए गौकरण साहू ने भानूप्रताप और उसके माता-पिता को घर बुलाकर गाली-गलौज कर बेइज्जत किया था।

​इसी अपमान का बदला लेने के लिए भानूप्रताप ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 30 जून 2026 को योजना बनाई। दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए आरोपियों में से 2 ने बाहर निगरानी रखी, जबकि 4 आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर सो रहे गौकरण साहू पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट की आवाज सुनकर जब उनकी बेटी जाग गई, तो सभी आरोपी वहां से भाग निकले।

​ये आरोपी हुए गिरफ्तार:

​भानूप्रताप जैन (उम्र 18 वर्ष), निवासी खपराभाट (हाल मुकाम- टंकी मडौदा, नेवई)

​नीरज रस्तोगी (उम्र 18 वर्ष), निवासी टंकी मडौदा, थाना नेवई (दुर्ग)

​तुषार निर्मलकर (उम्र 20 वर्ष), निवासी टंकी मडौदा, थाना नेवई (दुर्ग)

​दिनेश ढीमर (उम्र 25 वर्ष), निवासी टंकी मडौदा, थाना नेवई (दुर्ग)

​कुंदन यादव (उम्र 18 वर्ष), निवासी टंकी मडौदा, थाना नेवई (दुर्ग)

​दीपेश पटेल (उम्र 18 वर्ष), निवासी बहेराभाठा, थाना देवरी (बालोद)

​बरामदगी और कार्रवाई: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सभी आलाजरब (लाठी-डंडे), मोटरसाइकिल और स्कूटी जब्त कर ली है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जा रहा है।

​सराहनीय भूमिका:

​इस अंधे मामले को चंद घंटों में सुलझाने में थाना प्रभारी देवरी उप निरीक्षक मनीष शेण्डे, सउनि रामप्रसाद गजबिहे, राजेश ठाकुर, खेमलाल ठाकुर, प्रआर. थलेश्वर सुधाकर, मलेश्वर नेताम, आर. दिलीप बर्मन, संतोष खुटेल, भूपतदास मानिकपुरी तथा सायबर सेल प्रभारी सउनि धरम भूआर्य, प्रआर. भुनेष्वर मरकाम, विवेक शाही, आर. विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे, भोपसिंह साहू, संदीप यादव, आकाश दुबे, पुरन देवांगन, मिथलेश यादव, योगेश पटेल और गुलजारी साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!