Sachkaaina

Home / राज्य / होल्डिंग लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, ऊंचाई से गिरने से दर्दनाक मौत, गुण्डरदेही की घटना

होल्डिंग लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, ऊंचाई से गिरने से दर्दनाक मौत, गुण्डरदेही की घटना

बालोद।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ गुंडरदेही थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है।

गुंडरदेही थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक एक होर्डिंग पर पोस्टर लगाने का काम कर रहा था। काम के दौरान वह अचानक बिजली के तारों के संपर्क में आ गया।

बिजली का जोरदार झटका लगने के कारण युवक काफी ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान 30 साल के महाजीत के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि युवक मध्य प्रदेश के भोपाल का रहने वाला था और यहां काम के सिलसिले में आया था।

स्थानीय पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। होर्डिंग लगाने के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी इस हादसे का एक बड़ा कारण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!