Home / युवा मोर्चा / मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ओटेबंद मंडल ने ग्राम सिर्री में चलाया स्वच्छता व वृक्षारोपण अभियान मां शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ओटेबंद मंडल ने ग्राम सिर्री में चलाया स्वच्छता व वृक्षारोपण अभियान मां शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
बालोद।{ओटेबंद } देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं जनसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), ओटेबंद मंडल द्वारा ग्राम पंचायत सिर्री के शीतला प्रांगण में विविध जनजागरूकता एवं सेवा आधारित कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।
सेवा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शीतला मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राष्ट्र तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना के साथ किया गया। इसके पश्चात युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने शीतला परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर ‘स्वच्छ भारत’ के संकल्प को दोहराया। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी संपन्न किया गया।
12 वर्षों में भारत ने छुईं विकास की नई ऊंचाइयां: वक्ता
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत की अभूतपूर्व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में उभरा है। आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के तीव्र विकास, डिजिटल क्रांति, गरीब कल्याण योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए नए अवसरों, किसानों के हितों की रक्षा, आत्मनिर्भर भारत अभियान, रक्षा क्षेत्र की मजबूती तथा प्रभावी विदेश नीति के माध्यम से देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
’विकसित भारत–2047′ के लिए युवाओं का आह्वान
वक्ताओं ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का “विकसित भारत–2047” का संकल्प केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इस संकल्प को साकार करने में देश के युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार और जनजागरूकता के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इनका लाभ उठा सकें।
वरिष्ठ पदाधिकारियों व जनप्रतियनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस सेवा कार्य और संकल्प कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी एवं भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित अतिथियों में शामिल थे:
श्री देवेंद्र साहू जी जिला मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा बालोद एवं कार्यक्रम प्रभारी ओटेबंद मंडल युवा मोर्चा
इसके साथ ही विशेष रूप से श्री धनंजय चंद्राकर, संयोजक श्री गुलाब देशलहरा, सह-संयोजक श्री रविन्द्र देशलहरे, श्री दानीराम सपहा, श्री जीतू देवांगन, श्री नंदराम वर्मा, श्री अशोक यादव, श्री मनोज कुमार देशमुख, श्री खेमलाल देवांगन, श्री सनत कुमार पवार, श्री जगत राम वर्मा एवं श्री अजीत ढीमर सहित अनेक कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संकल्प के साथ समापन:
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व की अग्रणी शक्ति बनाने तथा विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने हेतु निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।