Sachkaaina

Home / बीजेपी / सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान’ में बालोद शामिल: भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार ​

सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान’ में बालोद शामिल: भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार ​

​बालोद: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किए गए

महत्वाकांक्षी ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान’ में बालोद जिले को शामिल किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन ने इस जनहितैषी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति हार्दिक आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है।

​श्री जैन ने कहा कि यह अभियान सुशासन, सेवा, पारदर्शिता और जनकल्याण के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का एक ऐतिहासिक कदम है।

​अभियान की मुख्य विशेषताएं और बालोद जिला को मिलने वाले लाभ:

​ प्रदेश के 23 जिले में संचलित 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ: ‘नियद नेल्लानार’ योजना के सात प्रतिशत संतुष्टीकरण निश्चित किया जाएगा ताकि कोई भी पत्र हितग्राही अपने अधिकार से वंचित न रहे  इस अभियान के माध्यम से अब बालोद जिले को शासन की 31 प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

​हर वर्ग का सशक्तिकरण: इस महत्वाकांक्षी अभियान से जिले के गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं सहित सभी नागरिकों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच और अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित होगी।

​पारदर्शी और आधुनिक कार्यप्रणाली: तकनीक आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और जवाबदेह कार्यप्रणाली के जरिए सेवा प्रदाय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, तीव्र व पारदर्शी बनाया जाएगा।

​💬 समग्र विकास की नई दिशा

​भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं प्रदेश सरकार के प्रति पुनः अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा:

​”यह निर्णय बालोद जिले के समग्र विकास और आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। बालोद जिले की जनता को पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!