भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के विरोध में जिला मुख्यालय बालोद में पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण एवं अराजक मानसिकता का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में मर्यादा, औचित्य और सामाजिक सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, लेकिन राहुल गांधी का हालिया बयान इन मूल्यों के विपरीत है। लगातार चुनावी पराजय के कारण कांग्रेस नेताओं की भाषा और व्यवहार में हताशा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
उन्होंने कहा कि क्या नक्सलवाद का उन्मूलन, देश की सीमाओं की रक्षा और तिरंगे की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाना देशद्रोह की श्रेणी में आता है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर एक सशक्त एवं सम्मानित राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। ऐसे लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेतृत्व के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी न केवल निंदनीय है, बल्कि देशवासियों की भावनाओं का भी अपमान है।
भाजयुमो जिला बालोद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रही है, जिसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी :
जिला अध्यक्ष गुलशन साहू, महामंत्री अनूप देशमुख, जिला मंत्री आशुतोष कौशिक/धनंजय साहू , जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव, जिला प्रसार प्रमुख जागेश्वर धीमर, जिला कार्यालय मंत्री राहुल साहू, भाजयुमो बालोद अध्यक्ष राहुल सोनी, महामंत्री कमल बजाज, तुषार धीमर एवं कोषाध्यक्ष समकित जैन सहित भाजयुमो बालोद शहर मंडल के पदाधिकारीएवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।