Sachkaaina

Home / Uncategorized / गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित

गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित

संवादाता,,,,संदीप साहू 

नगर पंचायत गुरूर के शिव चौक सांस्कृतिक कला मंच के पास गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राएं और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में शामिल हुए गणमान्य व्यक्ति

कार्यक्रम में ओमप्रकाश साहू अध्यक्ष ओबीसी महासभा, मुकेश साहू, मनीष साहू, कमलेश साहू, जितेन्द्र साहू, लेखराम साहू, टिकैंद साहू सहित सभी नगरवासी उपस्थित थे।

श्रद्धांजलि और ध्वजारोहण

कार्यक्रम में महात्मा गांधी, भगत सिंह जी, शहीद चंद्र शेखर आजाद, शहीद शंकर गुहा नियोगी जी और भारत माता जी के तैलचित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया।

कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!