
नम्रता सिंह ने आज मोहला के वार्ड क्रमांक 11 में लगभग 3 लाख रुपये की लागत से बनने जा रहे रंग मंच का विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस रंग मंच के निर्माण से क्षेत्र में सांस्कृतिक, सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम के दौरान नम्रता सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के बुनियादी ढांचे का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। रंग मंच के बनने से वार्ड के लोगों को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन, बैठकें एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एक सुसज्जित स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर गजेंद्र पुरामें (सरपंच, ग्राम पंचायत मोहला), प्रतिभा जी (वार्ड पंच), भूपेंद्र यादव, रमेश यूके, हाफिज जी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने रंग मंच निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया और इसके लिए आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने विश्वास जताया कि इस मंच के निर्माण से क्षेत्र में सामाजिक एकता मजबूत होगी और सांस्कृतिक गतिविधियों को नया विस्तार मिलेगा।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा तथा भूमिपूजन के साथ ही निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाने की जानकारी दी गई।
Related Posts
April 22, 2026
April 20, 2026
April 14, 2026