मोहला-मानपुर।
जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने आज ग्राम बोरिया, सरोली एवं मुरारगोटा पंचायत के आश्रित ग्राम गुभियागढ़ में कुल ₹64 लाख की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है।
ग्राम बोरिया में ₹20 लाख की लागत से डोम शेड निर्माण एवं ₹4 लाख की लागत से यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वहीं ग्राम सरोली एवं मुरारगोटा में ₹20-20 लाख की लागत से डोम शेड निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आवागमन संबंधी सुविधाओं में महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम सरोली स्थित देश माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर नम्रता सिंह ने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान ग्रामवासियों द्वारा मंदिर तक पहुंच के लिए सीढ़ी निर्माण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सीढ़ी निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर में डोम शेड का निर्माण भी कराया जाएगा।















