
बालोद:
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज बालोद नगर में सेवा और समर्पण की मिसाल देखने को मिली। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल बालोद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समीर खान के विशेष प्रयासों से वृद्धाश्रम में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम को एक नई दिशा मिली, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर न केवल सेवा कार्य किया, बल्कि बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
बुजुर्गों के साथ बिताया समय, जानी कुशलक्षेम
कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल और बिस्किट का वितरण किया। इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी वृद्धजनों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और काफी देर तक उनके साथ समय बिताया। बुजुर्गों के चेहरों पर कार्यकर्ताओं की इस पहल से खुशी झलक उठी।
सेवा ही संगठन का मूल मंत्र
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा के लिए ‘सेवा ही संगठन’ सर्वोपरि है। स्थापना दिवस को भव्य आयोजन के बजाय समाज के अंतिम व्यक्ति और जरूरतमंदों के बीच जाकर मनाना पार्टी की संस्कृति है। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना और उनके जीवन के अनुभवों को साझा करना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री अकबर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जावेद तिगला, संतोष पाठक, इरशाद खान, असरार अहमद, आरिफ तिगाला, मनीष, अवनीत भाटिया सहित भाजपा के अनेक ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
Related Posts
March 27, 2026
March 18, 2026
March 13, 2026