बालोद/भुवनेश्वर: आर्ट ऑफ गिविंग (AOG) के तत्वावधान में ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कीट (KIIT) विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। 18 से 20 अप्रैल तक चले इस सम्मेलन में देश भर के युवाओं के साथ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों ने भी अपनी कला और संस्कृति की अमिट छाप छोड़ी।
छत्तीसगढ़ी संस्कृति से सराबोर हुए डॉ. अच्युत सामंत
सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ के युवाओं ने विश्व प्रसिद्ध शिक्षाविद, समाजसेवी एवं आर्ट ऑफ गिविंग के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत से मुलाकात की। युवाओं ने उन्हें छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा, छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर और धान भेंट कर राजकीय परंपरा के अनुसार सम्मानित किया। इस दौरान ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
सम्मेलन की मुख्य झलकियां:
थीम: इस वर्ष के सम्मेलन का मुख्य विषय ‘शेयर टू साइन’ (Share to Shine) रहा।
उद्देश्य: युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना।
गतिविधियां: तीन दिनों तक इंटरैक्टिव सत्र, नेतृत्व कार्यशालाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आगामी एओजी कार्यक्रमों के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किए गए।
सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ी लोक नृत्यों की धूम
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान छत्तीसगढ़ के युवाओं ने अपनी समृद्ध विरासत का प्रदर्शन किया। सुवा नृत्य, पंथी, राऊत नाचा, कर्मा और आदिवासी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने देश भर से आए प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बालोद के 9 युवाओं ने किया प्रतिनिधित्व
इस राष्ट्रीय स्तर के मंच पर बालोद जिले का नाम रोशन करने में 9 युवाओं की अहम भूमिका रही। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा (NSS इकाई) के स्वयंसेवकों ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया, जिनमें शामिल हैं:
शबाना बेगम, यशवंत कुमार टंडन, नेहा साहू, फनेश्वरी साहू, पूजा कुंभकार, अजय कुमार साहू, सूरज नागवंशी, देवेन्द्र कुमार ठाकुर और चेतन सिन्हा।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता और रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्री किशोर कुमार टंडन ने सभी प्रतिभागियों को बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। कार्यक्रम की सफलता में छत्तीसगढ़ एवं जम्मू-कश्मीर के राज्य समन्वयक श्री जीवन सिंह का विशेष मार्गदर्शन रहा।
शैक्षणिक भ्रमण और विशेष अनुभव
युवाओं ने सम्मेलन के साथ-साथ कीट यूनिवर्सिटी कैंपस का भ्रमण किया और फेमिना मिस इंडिया 2026 के कार्यक्रम में भी अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने जगन्नाथ मंदिर (पुरी), लिंगराज मंदिर, कोणार्क का सूर्य मंदिर और चंद्रभागा बीच का शैक्षणिक भ्रमण कर ओडिशा की संस्कृति को करीब से जाना।