मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
छत्तीसगढ़ में आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा hडायल 112 सेवा को अभूतपूर्व रूप से सशक्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लगभग 400 अत्याधुनिक डायल 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेशवासियों को समर्पित किया गया है। भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य गणपत डब्बू चांडक ने इस महत्वपूर्ण पहल का स्वागत करते हुए इसे राज्य की कानून-व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला एक ऐतिहासिक कदम बताया है।










