बालोद: पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत झलमला में सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पंचायत परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण (वृक्षारोपण) अभियान की शुरूवात की गई।
इस दौरान पंचायत परिसर सहित आस पास के क्षेत्रों एवं मुक्तिधाम, सूखा बांध, पंचायत शेड के समीप एवं खुले क्षेत्रों में छायादार व फलदार पौधों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में गांव के सरपंच, उपसरपंच, पंचगण एवंग्राम विकास समिति अध्यक्ष सदस्य गण ग्रामीण उत्साहपूर्वक शामिल हुए और पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
वृक्षारोपण में प्रतिनिधियों का सक्रिय योगदान
कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वयं अपने हाथों से पौधे लगाए और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सामूहिक पौधरोपण: पंचायत परिसर के मुख्य द्वार और खुले मैदान के पास जनप्रतिनिधियों ने एक साथ मिलकर पौधे लगाए।
पर्यावरण संरक्षण की अपील: सरपंच व प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल व सिंचाई करने के लिए प्रेरित किया।
हरियाली संदेश: परिसर के समीप शिक्षा और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े संदेशों के साथ गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर जोर दिया गया।
इस सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्रीमती चुम्मन ठाकुर, हितेश ठाकुर, आदित्य दुबे ,हरीश साहू गिरधर पटेल ,प्रभु पटेल, ओमप्रकाश पटेल ,मोनिका साहू , पंचायत स्टाफ मोनिका, संध्या सहित समस्त पंचायत के पंच गण प्रतिनिधि शामिल रहे।