Sachkaaina

Home / बालोद / शिवसेना का मिशन बालोद: विजय पारख करेंगे दौरा,

शिवसेना का मिशन बालोद: विजय पारख करेंगे दौरा,

बालोद –

शिवसेना छत्तीसगढ़ के माननीय प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार आदेशानुसार शिवसेना नेता विजय पारख बालोद जिले के शिवसैनिक नेताओं के साथ जिले का संगठनात्मक दौरा कर पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। विजय पारख इस दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं संगठन के विषय में चर्चा कर संगठन के आगामी कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं को अवगत कराएंगे। बालोद के वरिष्ठ शिवसेना नेता बलराम साहू एवं हेमंत शर्मा ने बताया कि विजय पारख के नेतृत्व शिवसेना बालोद में एक स्वस्थ पार्टी संगठन बनी है , आम जनहित, क्षेत्र हित के मुद्दों पर शिवसेना ने बेजोड़ कार्य किया है। शिवसेना नेता जयप्रकाश चंद्राकर ने कहा कि पार्टी संगठन से जुड़ने आम जनता उत्साहित है और हमारा प्रयास की बालोद जिले मे शिवसेना को तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में पुनः स्थापित किया जाए। इस दौरान हेमंत शर्मा ने प्रेस को बताया कि हिंदुत्व का मुद्दा , गौ वंश की सुरक्षा , संरक्षण सहित आम जनता के हित मे बालोद जिलाध्यक्ष रहे विजय पारख के नेतृत्व को सभी ने खूब पसंद किया है। और हम बहुत जल्द अनेक ग्राम इकाइयों में शिवसेना शाखा की नवीन ईकाई का गठन करेंगे। शिवसेना की महिला नेत्री ललिता देवांगन, प्रियंका साहू, अनीता ठाकुर, रोशन ढीमर, आनंद यादव, डीलेश देवांगन भोलेंद्र ठाकुर, रामनारायण देवांगन, इलेश यादव,राकेश ठाकुर आदि जिले भर में शिवसेना पार्टी संगठन को मजबूत करने लगातार कार्य कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!